गदग-तलकल-कुष्टगी रेलवे मार्ग पर चलाएं ट्रेनमुख्यमंत्री सिद्धरामय्या।

मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विन वैष्णव को लिखा पत्र

कोप्पल. मुंबई कर्नाटक और कल्याण कर्नाटक को जोडऩे वाली गदग-तलकल-कुष्टगी रेलवे लाइन का काम पूरा हो गया है और इसके उद्घाटन की तारीख जल्द तय करने के लिए मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विन वैष्णव को पत्र लिखा है।

पत्र में अनुरोध किया गया है कि आर्थिक विकास, मंडलों के संपर्क और सामाजिक विकास के उद्देश्य से गदग-वाडी रेल लाइन को केंद्रीय बजट 2013-14 में मंजूरी दी गई थी। अनुमानित दो हजार करोड़ रुपए की लागत के 275 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर गदग से तलकल होते हुए कुष्टगी तक 60 किलोमीटर और वाडी से शहापुर के बीच 45 किलोमीटर लंबे इस मार्ग का काम पूरा हो चुका है और इसे जनता को समर्पित करना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा है कि केंद्र के साथ-साथ कर्नाटक ने भी इस महत्वपूर्ण परियोजना के कार्यान्वयन के लिए 50 प्रतिशत वित्त पोषण उपलब्ध कराया है। इसके लिए छह हजार एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया गया है तथा बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर खर्च किया गया है। इनमें से कुछ कार्य, जो कई वर्षों से लंबित थे, पूरे हो चुके हैं और जल्द से जल्द उद्घाटन करना चाहिए। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने परियोजनाओं के कार्यान्वयन और प्रगति के लिए कड़ी मेहनत की है इसके चलते उनको भी कार्यक्रम में आमंत्रित करना चाहिए।

जल्द से जल्द उद्घाटन करने की मांग

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रेल मंत्री को पत्र लिखकर कहा है कि यलबुर्गा विधानसभा क्षेत्र से गुजरने वाला रेलवे कार्य पूरा हो चुका है और इसका जल्द से जल्द उद्घाटन करना चाहिए।
बसवराज रायरेड्डी, मुख्यमंत्री के आर्थिक सलाहकार

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *