सान्वी यरगोप्प ‘सुपर 100’ विजेता, नई दिल्ली में सम्मानितहुब्बल्ली लौटने पर एयरपोर्ट पर सान्वी यरगोप्प का स्वागत करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी।

गणतंत्र दिवस परेड में विशेष अतिथि बनीं

हुब्बल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

हुब्बल्ली. वी.एस. पिल्लै इंग्लिश मीडियम स्कूल, हुब्बल्ली की कक्षा 7 की छात्रा सान्वी यरगोप्प ने राष्ट्रीय स्तर की वीर गाथा 5.0 प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश के शीर्ष ‘सुपर 100’ विजेताओं में स्थान पाया। उन्हें नई दिल्ली में आयोजित समारोह में 10,000 रुपए नकद पुरस्कार, पदक और प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने सान्वी को सम्मानित किया। सान्वी ने कहा कि कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड में विशेष अतिथि बनना मेरे जीवन का अविस्मरणीय अनुभव है।

सान्वी के हुब्बल्ली लौटने पर एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत हुआ। केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि सान्वी ने हुब्बल्ली और कर्नाटक का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। विधायक महेश टेंगिनकाई और महापौर ज्योति पाटिल ने भी उन्हें सम्मानित किया।

सान्वी की इस उपलब्धि से परिवार, विद्यालय और पूरे हुब्बल्ली शहर में गर्व और उत्साह का माहौल है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *