पहचान छिपाने के लिए शव जलाने की आशंका
हत्या कर फेंके जाने का संदेह
कलबुर्गी. जिले के कमलापुर तालुका अंतर्गत कलमूड गांव के पास शनिवार सुबह एक अज्ञात महिला का अर्धजला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सडक़ किनारे मिले इस शव की स्थिति संदिग्ध होने के कारण पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है।
अर्धजली हालत में मिला शव
मिली जानकारी के अनुसार महिला का शव आधा जला हुआ था, जबकि दोनों पैर पूरी तरह सुरक्षित पाए गए। पैरों में पहनी गई पायल (कड़े) से यह स्पष्ट हुआ कि शव किसी महिला का है। एक पैर में चप्पल थी, जबकि दूसरी चप्पल पास में गिरी हुई मिली।
हत्या कर यहां फेंकने की आशंका
प्रारंभिक जांच में यह संदेह जताया जा रहा है कि महिला की कहीं और हत्या कर शव को पहचान छिपाने के उद्देश्य से जलाया गया और बाद में इसे इस स्थान पर लाकर फेंक दिया गया।
यह स्थान कलमूड गांव से करीब एक किलोमीटर दूरी पर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित है, जहां शव मिलने से ग्रामीणों में भय और दहशत का माहौल है।
पुलिस जांच जारी
घटना की सूचना मिलते ही सीपीआई शिवशंकर साहू अपने दल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस टीम में कर्मचारी कुपेंद्र, हुसैन पटेल सहित अन्य शामिल थे।
फिलहाल पुलिस शव की पहचान करने और मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए हर पहलू से जांच कर रही है।
इलाके में दहशत का माहौल
इस घटना के बाद आसपास के गांवों में भय का वातावरण है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द आरोपी को पकडऩे और सच्चाई सामने लाने की मांग की है।
पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

