रायचूर के बसवेश्वर सर्कल पर चिलचिलाती धूप से बचाव के लिए जिला प्रशासन की ओर से की गई छाया की व्यवस्था

चिलचिलाती धूप से परेशान लोग
रायचूर. जिले में एक माह से भीषण गर्मी जारी है। एक सप्ताह से अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। साथ ही गर्म हवा भी चल रही है। ऐसी स्थिति है कि चिलचिलाती धूप के कारण ट्रैफिक में एक मिनट के लिए भी रुका नहीं जा सकता।
जनता की परेशानी को समझते हुए जिला प्रशासन ने जिले के प्रमुख चौराहों पर वाहन चालकों के लिए छाया की व्यवस्था कर रही है।
शहर में बसवेश्वर सर्किल और गंज सर्किल पर ट्रैफिक का दबाव ज्यादा रहता है। इसके चलते जिला प्रशासन ने पहले चरण में इन दोनों सर्किलों में छाया की व्यवस्था की है। इससे वाहन चालकों को कुछ हद तक मानसिक शांति मिल सकती है।
जिलाधिकारी चन्द्रशेखर नायक ने बताया कि इस बार गर्मी अधिक होने के कारण रायचूर शहर के दो सर्कलों में छाया की व्यवस्था की गई है। सिंधनूर में भी नगर परिषद को सर्किलों में छाया की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। शहर के स्थानीय निकायों के अधिकारियों को भी जनता को धूप से सुरक्षा प्रदान करने के लिए यथासंभव कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
जिला पुलिस अधीक्षक निखिल बी. ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले की सीमाओं पर खोले गए चेक पोस्टों पर लगे टिन के शेडों में असहनीय गर्मी है। इसके चलते बांस से बनी छत का निर्माण किया गया है।
बसवेश्वर सर्कल पर यातायात में खड़े डैडी कॉलोनी निवासी शिवकुमार और सामाजिक कार्यकर्ता विद्या पाटिला ने बताया कि चिलचिलाती धूप के कारण लोग घरों से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। स्कूलों में छुट्टी होने के कारण बच्चे दूर-दराज के शहरों में चले गए हैं। सिर्फ व्यापारी और नौकरीपेशा लोगों को ही धूप में निकलने की अनिवार्यता है। जिला प्रशासन ने सर्कल में छाया की व्यवस्था करके अच्छा काम किया है।

राजनेता औरकार्यकर्ता बेहाल
अप्रेल 2022 के दौरान रायचूर में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया था। अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस होने के कारण सरकारी कार्यक्रम ही रद्द कर दिया गया था। अब लोकसभा चुनाव का प्रचार शाम के समय में ही चल रहा है। चिलचिलाती धूप ने राजनेताओं और राजनीतिक कार्यकर्ताओं को बेहाल कर दिया है।

अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस
मौसम विभाग ने पुष्टि की है कि रायचूर में शनिवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। चिलचिलाती धूप अभी दो दिन तक जारी रहेगी। मंगलवार को पारा दो डिग्री सेल्सियस कम हो जाएगा।

सर्कलों में छत लगाई गई है
शहर में चल रहे कैंटरों की ऊंचाई की माप लेकर उससे ऊंची छत बनाकर उस पर ग्रीन कवर लगाकर क्रेन की मदद से सर्कलों में छत (छाया) लगाई गई है।
निखिल बी., जिला पुलिस अधीक्षक

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *