पहली बार गंगा आरती की तर्ज पर सार्इं आरती

27 मार्च तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम

हुब्बल्ली. शहर के पुराने कोर्ट सर्कल के पास स्थित शिरडी साईं मंदिर में 19 से 27 मार्च तक रामनवमी उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष मंदिर में पहली बार गंगा आरती की तर्ज पर विशेष सार्इं आरती भी आयोजित की जाएगी।

शिरडी सार्इं सद्भक्त मंडल के निदेशक एवं उत्सव समिति अध्यक्ष पार्वती आनंद कमतगी और ब्रजमोहन भूतड़ा ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि 19 मार्च को सुबह 10 बजे रामनवमी उत्सव का शुभारंभ किया जाएगा और इसी दिन रक्तदान शिविर भी आयोजित होगा। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यनगर ब्लॉक कांग्रेस समिति के अध्यक्ष रजत उल्लागड्डीमठ करेंगे, जबकि उद्योगपति विजयकुमार गुड्डद और ज्योति वेंकटेश अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे।

उसी दिन शाम 6 बजे मंदिर में पहली बार गंगा आरती की तर्ज पर साई आरती का आयोजन किया जाएगा, जिसे हुब्बल्ली की ‘शिवा टीम’ संपन्न कराएगी। इस कार्यक्रम का उद्घाटन डीसीपी रवीश सी.आर. करेंगे और उद्योगपति गिरीश माने मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

26 मार्च को श्रीराम जन्मोत्सव का मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा। सुबह 11 बजे होने वाले इस समारोह का उद्घाटन विधायक प्रसाद अब्बय्या करेंगे। इस अवसर पर रेखा लदवा, आनंद कमतगी, राकेश बाफना, गोकुल एन. और सौदागर अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंदिर प्रशासन समिति के अध्यक्ष महादेव माश्याल करेंगे।

शाम 6 बजे मंदिर से शहर की प्रमुख सडक़ों पर सार्इंबाबा की पालकी और चित्र के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें विभिन्न वाद्य दल और भजन मंडलियां भी शामिल होंगी। इसके साथ ही रथोत्सव भी आयोजित किया जाएगा। शोभायात्रा को केजीपी फाउंडेशन के अध्यक्ष श्रीगंध शेठ हरी झंडी दिखाएंगे।

उत्सव के अंतर्गत उसी रात मंदिर में अखंड भजन (जागरण) का भी आयोजन होगा।
संवाददाता सम्मेलन में सह-उत्सव प्रभारी सुमा मलगी, सूरज सिंह ठाकुर और उपाध्यक्ष प्रकाश चलगेरी उपस्थित थे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *