शिवमोग्गा पुलिस की कार्रवाई: भटकल के चार आरोपी गिरफ्तारशिवमोग्गा पुलिस की कार्रवाई में जब्त सोने-चांदी आभूषण के साथ पुलिस अधिकारी।

लाखों के सोने-चांदी आभूषण चोरी प्रकरण का खुलासा

कार व आभूषण बरामद

शिवमोग्गा. जिले के होसनगर तालुक स्थित नगर थाना पुलिस ने घर में हुई लाखों रुपए की चोरी के मामले में भटकल (उत्तर कन्नड़) के चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद इमरान इक्केरी (25), मोहम्मद अखील (24), अमीर हसन बैरी (29) तथा बेबी हाजिर (55) के तौर पर की गई है। पुलिस ने इनके पास से 3.80 लाख रुपए मूल्य का 30 ग्राम सोने का नेकलेस, 93 हजार रुपए मूल्य का 6 ग्राम सोने का ब्रेसलेट, 5 हजार रुपए मूल्य के 50 ग्राम चांदी के आभूषण, एक मोबाइल फोन तथा वारदात में प्रयुक्त कार जब्त की है।

यह कार्रवाई पुलिस उपाधीक्षक अरविंद कलगुज्जी एवं सर्कल इंस्पेक्टर एम.आई. गौडप्पगौडर के मार्गदर्शन में सब-इंस्पेक्टर शिवानंद कोळी के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में एएसआई कुमार टी., शेख अमीर जान सहित कई कर्मियों ने आरोपियों की तलाश में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उल्लेखनीय है कि 27 दिसंबर 2025 को होसनगर तालुक के गौरिकेरे निवासी राजेंद्र शेट्टी के घर में चोरी की घटना हुई थी। अज्ञात चोरों ने लाखों रुपए मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए थे। इस संबंध में नगर थाना में मामला दर्ज किया गया था। गहन जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आगे की जांच जारी होने की जानकारी दी है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *