2019 बैच की आईपीएस अधिकारी
राज्य गुप्तदल से हुआ तबादला
हुब्बल्ली. हुब्बल्ली-धारवाड़ महानगर की अपराध एवं कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी अब आईपीएस अधिकारी श्रुति एन.एस. को सौंपी गई है। राज्य सरकार ने उन्हें शहर की नई पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) नियुक्त करते हुए आदेश जारी किया है।
श्रुति एन.एस., जो 2019 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं, इससे पहले राज्य गुप्तदल में पुलिस अधीक्षक (एसपी) के रूप में कार्यरत थीं। मंगलवार को जारी आदेश के तहत उनका तबादला कर उन्हें हुब्बल्ली-धारवाड़ में डीसीपी पद पर नियुक्त किया गया है।
इससे पूर्व वे चिक्कमगलूरु और बेलगावी जिलों में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के तौर पर भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। उनके प्रशासनिक अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए उन्हें इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए चुना गया है।
उल्लेखनीय है कि डीसीपी महानिंग नंदगावी के स्थानांतरण के बाद यह पद रिक्त था, जिसे अब श्रुति एन.एस. की नियुक्ति से भरा गया है।
शहर में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने तथा अपराध नियंत्रण में उनकी भूमिका अहम मानी जा रही है।

