सिरसी-कुमटा सडक़ निर्माण में सुस्ती, जनता में नाराजगीसिरसी-कुमटा सडक़ निर्माण कार्य।

आरएनएस कंपनी पर लापरवाही का आरोप

बरसात से पहले काम तेज करने की मांग

कुमटा. सिरसी-कुमटा सडक़ के चौड़ीकरण और कंक्रीट निर्माण कार्य में हो रही देरी को लेकर स्थानीय लोगों और वाहन चालकों में भारी नाराजगी है। सडक़ निर्माण का ठेका लेने वाली आरएनएस कंपनी की धीमी कार्यशैली पर लोगों ने सवाल उठाए हैं।

स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि कंपनी एक दिन में मुश्किल से 500 मीटर कंक्रीट सडक़ बनाती है और इसके बाद एक-दो सप्ताह तक काम बंद कर देती है। कई स्थानों पर बजरी, सरिया और अन्य सामग्री तैयार होने के बावजूद कंक्रीट डालने में अनावश्यक देरी की जा रही है। इससे लोगों को संदेह है कि मौजूदा गति से काम पूरा होने में अभी लंबा समय लग सकता है।

इस मार्ग पर रोजाना बड़ी संख्या में वाहन चलते हैं। निर्माण कार्य में देरी के कारण आम लोगों, मरीजों और विद्यार्थियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि दो महीने बाद मानसून शुरू होने पर बारिश का हवाला देकर काम फिर से रोक दिया जाएगा। इससे सडक़ निर्माण और अधिक समय तक अधूरा रह सकता है।

नागरिकों ने कुमटा के उपविभागीय अधिकारी और स्थानीय विधायक से हस्तक्षेप कर ठेकेदार को निर्देश देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बरसात शुरू होने से पहले सडक़ निर्माण कार्य को तेज कर जल्द पूरा कराया जाए, ताकि जनता को राहत मिल सके।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *