सैयद ताजुद्दीन कादरी ने दी जानकारी
हुब्बल्ली. तालुक के पाले गांव स्थित हजरत सैयद मुहम्मद बाशा पीर दरगाह परिसर में सोमवार (4 दिसंबर) शाम 5 बजे दक्षिण भारत सूफी सम्मेलन आयोजित किया गया है। शहर में शनिवार को पत्रकारों को जानकारी देते हुए सैयद ताजुद्दीन कादरी ने कहा कि इस सम्मेलन का उद्घाटन मुख्यमंत्री सिध्दरामय्या करेंगे। बारगाह ए हजरत ख्वाजा बंदानवाज गुलबर्गा के सज्जादा नशीन डॉ. सैयद गेसुदराज हुसैनी उर्फ खुसरू हुसैनी सानिध्य करेंगे। इस सम्मेलन में दक्षिण भारत के विभिन्न राज्यों से 200 से अधिक सूफी संत भाग लेंगे।

उन्होंने कहा कि देश में शांति, सौहार्द, भाईचारा, शिक्षा का महत्व आदि के बारे में जागरूकता पहुंचाने के उद्देश्य से सम्मेलन का आयोजन किया गया है। सम्मेलन में भाग लेने के लिए आने वाले सूफी संतों के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध की जाएंगी।

संवाददाता सम्मेलन में दक्षिण भारत सूफी सम्मेलन के संयोजक सिराज अहमद कुडचिवाले, बाबाजान मुधोल, नजीर अहमद कोलकर, जाकीर बेपारी, बाबा धारवाड़, अल्लाह बक्श वड्डो आदि उपस्थित थे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *