होली पर यात्रियों को राहत: हुब्बल्ली-मुजफ्फरपुर के बीच विशेष एक्सप्रेस ट्रेनेंट्रेन।

4 मार्च से 4 अप्रेल तक चलेगी साप्ताहिक सेवा

कर्नाटक-महाराष्ट्र होते हुए बिहार तक सीधी कनेक्टिविटी

हुब्बल्ली. होली पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दक्षिण पश्चिम रेलवे (दपरे)ने हुब्बल्ली और मुजफ्फरपुर के बीच विशेष एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। यह सेवा 4 मार्च से 4 अप्रेल तक उपलब्ध रहेगी।

रेलवे के अनुसार, एसएसएस हुब्बल्ली- मुजफ्फरपुर विशेष एक्सप्रेस (07315) प्रत्येक बुधवार को 4 मार्च से 1 अप्रेल तक शाम 5.20 बजे हुब्बल्ली से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन, यानी शुक्रवार को शाम 4 बजे मुजफ्फरपुर स्टेशन पहुंचेगी।

वापसी दिशा में मुजफ्फरपुर-एसएसएस हुब्बल्ली विशेष एक्सप्रेस (07316) 7 मार्च से 4 अप्रेल तक प्रत्येक शनिवार को दोपहर 1.15 बजे मुजफ्फरपुर से रवाना होगी और तीसरे दिन, सोमवार को सुबह 11.15 बजे हुब्बल्ली स्टेशन पहुंचेगी।

यह विशेष ट्रेन धारवाड़, बेलगावी, घटप्रभा, मिरज, सांगली, कराड, सतारा, पुणे, दौंड कॉर्ड लाइन और अहिल्यानगर मार्ग से होकर संचालित की जाएगी।
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि होली के दौरान उत्तर भारत जाने वाले यात्रियों की संख्या में वृद्धि को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था की गई है, जिससे यात्रियों को आरक्षण और यात्रा में सुविधा मिल सके।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *