उडुपी में हाईवे पर लगे स्पीड इंडिकेटरउडुपी में हाईवे पर लगे स्पीड इंडिकेटर।

एनएच-66 पर रडार व कैमरा तकनीक से वाहनों की गति पर निगरानी

आगे चलकर चालान की भी संभावना

उडुपी. सडक़ सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से उडुपी जिले के तेक्कट्टे क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-66 पर आधुनिक स्पीड इंडिकेटर डिस्प्ले सिस्टम लगाया गया है। यह इलेक्ट्रॉनिक उपकरण हाईवे से गुजरने वाले वाहनों की गति को तुरंत पहचानकर एलईडी स्क्रीन पर प्रदर्शित करता है और जरूरत पडऩे पर वाहन चालकों को चेतावनी भी देता है।

जिला पुलिस अधीक्षक हरिराम शंकर ने बताया कि इस तरह के स्पीड इंडिकेटर उडुपी जिले के पडुबिद्री, तेक्कट्टे, गंगोली, बैंदूर, बजगोली और माल क्षेत्र में भी लगाए जा रहे हैं। इन उपकरणों में रडार तकनीक और उच्च-रिजॉल्यूशन कैमरों का उपयोग किया गया है, जिससे हाईवे पर वाहनों की गति पर प्रभावी निगरानी रखी जा सकेगी।

यह प्रणाली सडक़ के ऊपर या किनारे स्थापित की जाती है और जैसे ही कोई वाहन गुजरता है, उसकी गति तुरंत दर्ज होकर एलईडी स्क्रीन पर दिखाई देती है। यदि वाहन की गति निर्धारित सीमा के भीतर होती है तो स्क्रीन पर हरे रंग में संकेत दिखाई देता है, जबकि गति अधिक होने पर लाल रंग में चेतावनी प्रदर्शित होती है। इसका उद्देश्य वाहन चालकों को गति सीमा का पालन करने के लिए सचेत करना और दुर्घटनाओं को कम करना है।

पुलिस के अनुसार जिले में दुर्घटना संभावित ‘हॉट स्पॉट’ क्षेत्रों की पहचान कर छह स्थानों पर ऐसे अत्याधुनिक स्पीड इंडिकेटर लगाए जा रहे हैं। इसके साथ ही सात स्थानों पर इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) भी स्थापित किया जा रहा है।

नियम उल्लंघन करने वालों पर लगेगा जुर्माना

सडक़ सुरक्षा के हिस्से के तौर पर आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। इन उपकरणों से वाहन चालकों को अपनी गति नियंत्रित रखने के लिए जागरूक किया जाएगा। आगे चलकर इसी आधार पर नियम उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाने की प्रक्रिया भी शुरू हो सकती है।
हरिराम शंकर, पुलिस अधीक्षक, उडुपी।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *