पिलिकुला जैविक उद्यान में जानवरों और पक्षियों के लिए स्प्रिंकलर, पंखेपिलिकुला जैविक उद्यान

हर दिन बदला जाता है जलहस्ती के कुंड का पानी

मेंगलूरु. मार्च के महीने में गर्मी का प्रकोप तेज हो गया है और “हीट वेव” का असर जानवरों पर भी पड़ा है। विशेषकर पिलिकुला जैविक उद्यान में पशु-पक्षी कष्ट में हैं। इसलिए, चिडिय़ाघर के कर्मचारी जल सिंचन के जरिए जानवरों को चिलचिलाती धूप से बचाने का काम कर रहे हैं।

पिलिकुला को फल्गुनी नदी पर बने अद्यपाडी बांध से शुद्ध पानी की आपूर्ति की जाती है। नगर निगम के पच्चनाडी एसटीपी से पौधों और पेड़ों के लिए जल आपूर्ति प्रणाली है परन्तु एसटीपी का उचित रखरखाव नहीं होने के कारण समस्या उत्पन्न हो रही है और पिलिकुला टीटीपी में शुद्धिकरण के बाद ही प्लांटों को पानी की आपूर्ति की जा रही है। पीने के पानी के लिए दो बोरवेल भी हैं।

कुडों को जल आपूर्ति

यद्यपि पिलिकुला में बहुत सारे पेड़ हैं, फिर भी यहां गर्मी शहर जितनी ही तीव्र है। इसके चलते जानवरों को कष्ट हो रहा है। विशेष रूप से बाघ, शेर, तेंदुए और भालू जैसे बड़े जानवरों के लिए कष्टकारी है। इसके चलते पशुओं के लिए आरक्षित जल कुंडों में अधिक पानी की आपूर्ति की जा रही है।

जानवरों के लिए शावर स्नान

जहां पशु और पक्षी रहते हैं उन क्षेत्रों में स्प्रिंकलर लगाए गए हैं। इसे कुछ समय तक चलाया जा रहा है। जानवर बहते पानी के नीचे खड़े होकर अपने शरीर को ठंडा करते हैं। जलहस्ती (हिप्पोपोटम) के कुंड का पानी हर दिन बदला जाता है।

घोंसलों के लिए पंखा

घोंसले में रहने वाले जानवरों को अधिक गर्मी से बचाने के लिए घोंसले के बाहर पेडस्टल पंखे लगाए गए हैं। इसके अलावा, विशेष रूप से बाघों के मांद और अजगर प्रजनन केंद्र में भी पंखे लगाए गए हैं। आने वाले दिनों में कूलर लगाने पर विचार किया जा रहा है।

प्रणियों को ठंडा रखने के लिए लगाए पंखे और स्प्रिंकलर

पिलिकुला में प्रणियों और पक्षियों के लिए जल आश्रयों की संख्या बढ़ा दी गई है। फाल्गुनी नदी से लगातार पानी की आपूर्ति हो रही है और पानी की मांग बढ़ गई है। हर साल की तरह, प्रणियों को ठंडा रखने के लिए पंखे और स्प्रिंकलर लगाए गए हैं।
एच. जयप्रकाश भंडारी, निदेशक, पिलिकुला जैविक उद्यान

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *