इलकल (बागलकोट). इलकल शहर में 21 मार्च से शुरू होने वाली एसएसएलसी परीक्षा में शहर के कुल 1213 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। विद्यार्थी नगर के तीन केन्द्रों में परीक्षा देंगे।

श्री विजय महांतेश विद्या वर्धक संघ की ओर से संचालित एस.आर. कंठी बालिका हाईस्कूल के मुख्य अध्यापक संगण्णा गद्दी ने कहा कि हाईस्कूल में कुल 504 विद्यार्थी परीक्षा लिखेंगे। यहां कुल 21 ब्लॉक स्थापित किए गए हैं और सभी विद्यार्थियों के लिए आसन की व्यवस्था की गई है।

चित्तरगी श्री विजय महांतेश एजुकेशन सोसायटी की ओर से संचालित श्री विजय महांतेश कन्नड़ माध्यम हाईस्कूल में स्थापित केन्द्र में कुल 449 विद्यार्थी परीक्षा लिखेंगे। यहां 18 ब्लॉक में सभी विद्यार्थियों के लिए आसन की व्यवस्था की गई है। मुख्य अध्यापिका आशा मठद ने बताया कि यहां पर सरकारी बालिका हाईस्कूल के मुख्य अध्यापक मल्लिकार्जुन गोटूर को प्रमुख के तौर पर नियुक्त किया गया है।

कला और सांस्कृतिक संस्था की ओर से संचालित एसीओ कन्नड़ माध्यम हाईस्कूल में कुल 260 विद्यार्थी परीक्षा लिखेंगे। यहां 11 ब्लॉक में विद्यार्थियों के लिए आसन की व्यवस्था की गई है। मरोळ सरकारी हाईस्कूल के मुख्य अध्यापक ए.एम. बिळेकुदरी को प्रमुख के तौर पर नियुक्त किया गया है।

अब तक सरकारी जुनियर कॉलेज को परीक्षा केंद्र के लिए प्राथमिकता मिलती रही है परन्तु इस बार यहां परीक्षा केंद्र स्थापित नहीं किया गया है। निजी स्कूल जहां पर परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं वहां स्कूल के चारों ओर कंपाउंड दीवार है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *