हुब्बल्ली. शहर के विद्यानगर स्थित जेजी कॉमर्स कॉलेज के प्रथम वर्ष के छात्र राहुल कुरबगौड़ा (17) की बुधवार दोपहर क्लास के दौरान लडखड़ाकर गिरने से मौत हो गई।

गदग जिले के रोण निवासी राहुल विद्यानगर स्थित एक छात्रावास में रह रहा था।

लडखड़ाकर गिरने के बाद उसे तुरंत कर्नाटक मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (केएमसी-आरआई) ले जाया गया। आशंका है कि मौत का कारण हार्ट अटैक था।

केएमसी-आरआई के निदेशक डॉ. एसएफ कम्मार ने कहा कि राहुल मिर्गी से पीडि़त था। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद मौत का सही कारण पता चलेगा।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *