महंगाई पर सुरजेवाला का हमला, केंद्र सरकार को घेरारणदीप सिंह सुरजेवाला।

हवाई किराए से दवाइयों तक बढ़ी कीमतें

आम आदमी पर बढ़ता बोझ, 900 दवाएं महंगी
विजयेंद्र को दी चुनौती-पहले अपनी पार्टी में जीतकर दिखाएं
बागलकोट. एआईसीसी महासचिव और कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने केंद्र सरकार पर महंगाई को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि 1 अप्रेल से देशभर में हवाई किराए में 10 से 15 प्रतिशत तक वृद्धि की गई है, जिससे आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा है।
“हवाई चप्पल से हवाई जहाज तक सब महंगा”
संवाददाता सम्मेलन में सुरजेवाला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में “हवाई चप्पल से हवाई जहाज तक” हर चीज महंगी हो गई है। करीब 900 आवश्यक दवाइयों की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है, जिससे आम लोगों, विशेषकर मरीजों को भारी परेशानी हो रही है।
जरूरी दवाओं की कीमतों पर चिंता
उन्होंने कहा कि दुर्घटना के मामलों में इस्तेमाल होने वाले इंजेक्शन सहित ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और हृदय रोग से जुड़ी दवाओं के दाम बढ़ गए हैं। इससे यह संदेश जाता है कि सरकार को लोगों के जीवन से ज्यादा राजस्व की चिंता है।
वाहनों और बैंकिंग सेवाओं पर भी असर
सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि कारों की कीमतें भी बढ़ रही हैं, जिसमें एमजी कंपनी ने पहले ही दाम बढ़ा दिए हैं और अन्य कंपनियां भी जल्द कीमतें बढ़ाने वाली हैं। इसके अलावा एटीएम से पैसे निकालने पर शुल्क और किसानों पर टीडीएस कटौती जैसे कदम भी जनता के लिए बोझ बन रहे हैं।
राजनीतिक बयानबाजी तेज
इस दौरान उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीवाई. विजयेंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाने से पहले विजयेंद्र को अपनी ही पार्टी के निष्कासित विधायक बसनगौड़ा पाटिल यत्नाल के खिलाफ चुनाव लडक़र जीत हासिल करनी चाहिए।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले
Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *