धारवाड़ डिम्हांस हॉस्टल में पीजी छात्रा की संदिग्ध आत्महत्याडॉ. प्रज्ञा पालेगर।

मनोरोग विभाग की प्रथम वर्ष की छात्रा डॉ. प्रज्ञा पालेगर का शव कमरे में मिला, पुलिस जांच जारी

हुब्बल्ली. शैक्षणिक नगरी धारवाड़ में एक दुखद घटना ने शिक्षा जगत को स्तब्ध कर दिया है। धारवाड़ इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंसेस (डिम्हांस) के हॉस्टल में पीजी मेडिकल छात्रा डॉ. प्रज्ञा पालेगर (24) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। वह शिवमोग्गा निवासी थीं और मनोरोग विभाग की प्रथम वर्ष की छात्रा थीं।

सहपाठी डॉ. प्रिया पाटील ने बताया कि सुबह कमरे में लौटने पर मैंने प्रज्ञा को मृत अवस्था में पाया और तुरंत अधिकारियों को सूचना दी। पुलिस ने कहा कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कारण स्पष्ट होगा।

घटना से एक दिन पहले ही प्रज्ञा के माता-पिता उनसे मिलने आए थे, जिससे यह मामला और भी संवेदनशील हो गया है। इस घटना ने चिकित्सा छात्रों पर बढ़ते मानसिक दबाव पर गंभीर बहस छेड़ दी है।

सूचना : मानसिक तनाव या संकट में सहायता लें। आत्महत्या किसी समस्या का समाधान नहीं है। 24 गुणा 7 हेल्पलाइन ‘किरण’: 1800-599-0019

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *