निलंबित इंस्पेक्टर पर दुष्कर्म का आरोपसंदीश पी.जी.।

शिक्षिका की शिकायत पर वेणूर थाने में मामला दर्ज, जांच शुरू

बेल्तंगडी (दक्षिण कन्नड़). दक्षिण कन्नड़ जिले में निलंबित पुलिस इंस्पेक्टर संदीश पी.जी. के खिलाफ एक शिक्षिका से दुष्कर्म के गंभीर आरोप सामने आए हैं। पीडि़ता की शिकायत पर वेणूर पुलिस थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार, बेल्तंगडी तालुक के वेणूर थाना क्षेत्र की निवासी और एक निजी शैक्षणिक संस्थान की मुख्य शिक्षिका ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2018 से 2023 के बीच इंस्पेक्टर संदीश पी.जी. ने कई बार उसके घर आकर जबरन दुष्कर्म किया।

पीडि़ता ने 21 मार्च की शाम वेणूर थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

गौरतलब है कि संदीश पी.जी. को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। अब नए आरोप सामने आने के बाद मामले ने गंभीर मोड़ ले लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *