अवैध संबंध के आरोप, स्वामी को मठ से बाहर निकालाअडवी सिद्धराम स्वामी।

बेलगावी. मूडलगी तालुक के शिवापुर (एच) गांव के अडवी सिद्धेश्वर मठ के अडवी सिद्धराम स्वामी को अवैध संबंध के आरोपों के चलते स्थानीय लोगों ने अचानक मठ में घुसकर स्वामी को फटकार लागकर मठ से ही बाहर निकाल दिया। यह घटना रविवार को हुई।

मठ में स्वामी के महिला के साथ देखकर स्थानीय लोगों ने अचानक मठ में घुसकर फटकार लगाई और बाहर निकाले का दबाव बनाने से गांव के बुजुर्गों ने अडवी सिद्धराम स्वामी को मठ से निकाल दिया।

शनिवार रात करीब 10 बजे स्थानीय युवकों ने महिला को मठ के अंदर देखा और ग्रामीणों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने स्वामी और महिला को फटकार लगाई। गांव के प्रमुखों ने स्वामी से पूछा कि रात में जब मठ में कोई नहीं था, तो महिला उनके कमरे में क्यों थी। इस पर स्वामी ने कहा कि रात बहुत होने से वे यहींं रुकी है।

रविवार को पूरे गांव के लोगों ने मठ में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की और रोष जताया कि स्वामी को किसी भी कारण से मठ में रहने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके चलते स्वामी को मठ से बाहर निकाला गया परन्तु इस संबंध में किसी भी थाने में मामला दर्ज नहीं किया गया है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *