दावणगेरे. बेंगलूरु और धारवाड़ के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन बुधवार को दावणगेरे के पास तकनीकी खराबी के कारण 45 मिनट तक रुकी रही।
यह ट्रेन सुबह 9.15 बजे दावणगेरे रेलवे स्टेशन पहुंचनी थी परन्तु वह 10.20 बजे पहुंची। रेलवे स्टेशन से करीब 7 किलोमीटर पहले ट्रेन लंबे समय तक खड़ी रही, जिससे यात्रियों को असुविधा हुई।
रेलवे विभाग के सूत्रों के अनुसार, दावणगेरे स्टेशन से पहले वंदे भारत ट्रेन को ट्रैक बदलना होता है परन्तु ट्रैक बदलने के लिए हरा
सिग्नल उपलब्ध नहीं होने के कारण, ट्रेन तोळहुणसे के पास रुकी थी। तकनीकी समस्या के समाधान के बाद ट्रेन ने आगे की यात्रा जारी रखी।

