खड़ी लॉरी से टकराया टेंपो ट्रैवलर, बागलकोट के पांच लोगों की मौतघटना स्थल का जायजा लेते पुलिस अधीक्षक अड्डूर श्रीनिवासुलु।

कलबुर्गी. जेवर्गी तालुक के सोन्ना क्रॉस के पास शनिवार सुबह सडक़ किनारे खड़ी एक लॉरी से एक टेम्पो ट्रैवलर की टक्कर हो गई, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान बागलकोट शहर के तेंगिनकाई लेआउट की मालनबी मेहबूब गद्दनकेरी (52), वाजिद मेहबूब (2), मेहबुबबी उस्मान साब (53), प्रियंका मंजुनाथ (13) और मेहबूब उस्मान साब (29) के तौर पर की गई है।

पुलिस ने बताया कि करीब 11 लोग घायल हुए हैं और उन्हें जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक टेम्पो ट्रैवलर में 31 लोग सवार होकर ख्वाजा बंदा नवाज दरगाह जा रहे थे। टेम्पो चालक ने सडक़ किनारे खड़ी एक लॉरी को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के कारण टेम्पो का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक की अस्पताल ले जाते समय मौत हुई।

पुलिस अधीक्षक अड्डूर श्रीनिवासुलु ने घटनास्थल का दौरा कर निरीक्षण किया। नेलोगी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *