आरोपियों के पैर में मारी गोली लगी, पांच जने गिरफ्तारआरोपियों के पैर में मारी गोली लगी

शिवानंद कुन्नूर हत्याकांड मामला

हावेरी. जिले के शिग्गावी कस्बे में कांग्रेस नेता और ठेकेदार शिवानंद कुन्नूर की हत्या के मामले में पुलिस ने गुरुवार (26 जून) को पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

एएसपी एल.वाई. शिरकोल ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लाने के दौरान हानगल तालुक के कोंडच्ची के पास पुलिस और आरोपियों के बीच हाथापाई हो गई और आरोपियों ने पुलिस पर हमला कर भागने की कोशिश की। इसके बाद शिग्गावी सीपीआई सत्यप्पा और हानगल पीएसआई संपत आनिकिवी ने बचाव के लिए मुख्य आरोपी नागराज सवदत्ती और अशरफ पर गोलियां चलाईं। गोली आरोपियों के पैर में लगी और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, प्राथमिक उपचार के बाद हुब्बल्ली के किम्स भेज दिया गया।अन्य आरोपी हनुमंत, सुदीप और सुरेश को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने बताया कि गोलीबारी के दौरान घायल हुए पुलिसकर्मी रवि और हरीश को भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज किया जा रहा है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *