रंभापुरी स्वामी के बयान की पिछड़े व दलित मठाधीशों के संघ ने की कड़ी निंदादावणगेरे में संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में भाग लेते पिछड़े व दलित मठाधीश।

दावणगेरे. जाति के अनुसार बने मठों से समाज दूषित हो रहा है कहकर विवादास्पद बयान देने वाले रंभापुरी स्वामी की पिछड़े और दलित मठाधीशों के संघ ने तीव्र शब्दों में निंदा की है।

यह बयान भद्रावती में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान रंभापुरी स्वामी ने दिया था, जिसके बाद विभिन्न पिछड़े वर्गों और दलित मठों के प्रमुखों ने संयुक्त संवाददाता में इस पर कड़ा विरोध जताया।

मठाधीशों ने कहा कि रंभापुरी स्वामी को यह बयान सार्वजनिक रूप से वापस लेना चाहिए। यदि वे ऐसा नहीं करते हैं, तो उन्हें इसका प्रमाण देना होगा। यदि वे ऐसी बातें दोहराते रहे, तो हम सभी दलित और पिछड़े वर्गों के मठाधीश राज्यभर में तीव्र आंदोलन छेड़ेंगे।
उन्होंने मांग की कि पंचपीठ के अंतर्गत आने वाले कई शाखा मठों ने अनुसूचित जातियों के नाम पर सरकारी अनुदान लिया है। उन्होंने कितना अनुदान प्राप्त किया है और उसका उपयोग कैसे किया गया इस बारे में सरकार को श्वेतपत्र जारी करना चाहिए।

संवाददाता सम्मेलन में कनक, वाल्मीकि, भोवी, यादव, मादार चन्नय्या सहित 15 से अधिक मठों के प्रमुखों ने भाग लिया था।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *