भाजपा-जद(एस) का संयुक्त आंदोलन 17 कोबल्लारी में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री बी. श्रीरामुलु।

बैनर विवाद और कानून व्यवस्था की विफलता के खिलाफ सम्मेलन

वरिष्ठ नेताओं की होगी भागीदारी

बल्लारी. शहर में 1 जनवरी को हुए बैनर विवाद और फायरिंग मामले के साथ-साथ कल्याण कर्नाटक क्षेत्र में बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में भाजपा और जद(एस) ने संयुक्त आंदोलन का ऐलान किया है। इस संबंध में पार्टी नेताओं बी. श्रीरामुलु और गंगावती विधायक जी. जनार्दन रेड्डी ने जानकारी दी कि 17 जनवरी को सुबह 11 बजे नगर निगम हाईस्कूल मैदान में आंदोलनात्मक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

जनार्दन रेड्डी के आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार बनने के बाद पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हमले बढ़े हैं। सुरक्षा व्यवस्था चरमरा गई है और कानून-व्यवस्था बदतर स्थिति में पहुंच चुकी है। सरकार की दमनकारी नीतियों और अत्याचार के खिलाफ यह सम्मेलन जनता की आवाज बनेगा।

इस आंदोलन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी, जद(एस) नेता एच.डी. कुमारस्वामी, नेता प्रतिपक्ष आर. अशोक और चलवादी नारायणस्वामी सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

नेताओं ने आरोप लगाया कि बल्लारी में प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। गांजा बिक्री और जुए का चलन बढ़ गया है, लेकिन प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।

उन्होंने कहा कि सम्मेलन के बाद बेंगलूरु तक पदयात्रा करने का निर्णय लिया गया है। यह यात्रा 17 जनवरी से शुरू होकर 20 दिनों में 5 फरवरी को बेंगलूरु पहुंचेगी। फिलहाल पार्टी अध्यक्ष की अनुमति का इंतजार किया जा रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया गया कि बल्लारी घटना के मुख्य आरोपी सतीश रेड्डी के पास मौजूद हथियार का लाइसेंस समाप्त हो चुका है, इसके बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। नेताओं ने मांग की कि शहर विधायक और आरोपी को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।

इस अवसर पर पार्टी नेता एस. गुरुलिंगनगौड़ा, ओबलेश सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *