भद्रावती में ‘चड्डी गैंग’ की हलचल, लोगों में दहशतसीसीटीवी में कैद हुआ भद्रावती में घूमता ‘चड्डी गैंग’।

शिवमोग्गा. शहर के विद्यनगर क्षेत्र में सक्रिय दिखी संदिग्ध ‘चड्डी गैंग’ अब भद्रावती के सिद्धारूढ़ नगर इलाके में देखी गई है।

19 सितम्बर की रात 1 से 3 बजे के बीच हथियारों से लैस 6-7 युवक चेहरा ढककर घूमते नजर आए। उन्होंने कुछ मकानों के बाहर तलाशी ली। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद होकर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

सूत्रों के अनुसार, गिरोह के सदस्य डॉ. अश्वत्थ नारायण के घर में घुसे थे, परन्तु परिवार के जागने पर भाग निकले। बीट पुलिस के पहुंचते ही आरोपी भद्रा नदी की ओर फरार हो गए।

सूचना पर सब-इंस्पेक्टर सुनील, एएसआई कुबेरप्पा व पुलिस दल ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया, परन्तु आरोपियों का सुराग नहीं मिला।

घटना के बाद भद्रावती पुलिस ने हाई अलर्ट घोषित कर गश्त तेज कर दी है और गिरोह की तलाश जारी है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *