कोप्पल में बलदोटा कारखाने का निर्माण केंद्र सरकार के समक्ष नहीं आयाकोप्पल के जिला स्टेडियम में रविवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्रीय इस्पात एवं उद्योग मंत्री एचडी कुमारस्वामी।

कांद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कहा यह राज्य सरकार का समझौता है

कोप्पल. केंद्रीय इस्पात एवं उद्योग मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि कोप्पल में बलदोटा कारखाना शुरू करने को लेकर केंद्र सरकार के सामने प्रस्ताव ही नहीं आया है। यह राज्य सरकार और कारखाने के बीच का समझौता है।

शहर के जिला स्टेडियम में रविवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कुमारस्वामी ने कहा कि हमने बलदोटा कारखाने के निर्माण के खिलाफ गविमठ स्वामी के नेतृत्व में किए गए आंदोलन को देखा है। इसके लिए हमारा भी समर्थन है। राज्य सरकार को इस मुद्दे पर जनता से चर्चा करनी चाहिए। पर्यावरण को नुकसान न पहुंचे इसका ध्यान रखाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि उन्होंने देश में कई बड़ी इस्पात निर्माण फैक्ट्रियों का दौरा किया है। वहां पर्यावरण को कोई नुकसान न पहुंचे ऐसे कदम उठाए गए हैं। 30 से 35 हजार एकड़ क्षेत्र में स्टील फैक्ट्री बनाई है। वहां एक टाउनशिप बनाया है। इसी प्रकार, संबंधित राज्य सरकारों को भी इस प्रकार कार्रवाई करनी चाहिए जिससे पर्यावरण को नुकसान न पहुंचे। चाहे कोई भी सरकार हो, कार्रवाई इस तरह से होनी चाहिए जिससे आम लोगों को कोई असुविधा न हो। केंद्र सरकार के पास उद्योगों के लिए एक नीति है और इसका उल्लंघन न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए कार्रवाई करनी चाहिए।

कल्याण कर्नाटक की लापरवाही

कुमारस्वामी ने कहा कि राज्य सरकार गारंटी योजनाओं को बढ़ावा देने और केंद्र सरकार की आलोचना करने के अलावा और कुछ नहीं कर रही है। पिछले वर्ष के बजट में कल्याण कर्नाटक के लिए 5 हजार करोड़ रुपए आवंटित किए गए थे परन्तु एक भी पैसा नहीं दिया। इस बार भी यह सिर्फ घोषणा तक ही सीमित रहेगा। राज्य में राजनीतिक घटनाक्रम जारी रहेगा। केंद्र सरकार पर आरोप लगाने के अलावा इस राज्य सरकार से और कुछ उम्मीद नहीं की जा सकती। सरकारी खजाने में पैसा खत्म हुआ है। धन के दुरुपयोग और रिसाव के कारण विकास कार्यक्रम बाधित हो रहे हैं।

खिलौना क्लस्टर शुरू कर रहे हैं

उन्होंने कहा कि राज्य की जनता सरकार का खजाना भरने के लिए काम कर रही है। इसलिए सरकार के पास पैसे की कोई कमी नहीं है परन्तु गारंटी योजनाओं के बहाने रिसाव किया जा रहा है। खिलौना क्लस्टर उद्योग में चीन की हिस्सेदारी सबसे अधिक है। इसके लिए हम भारत के विभिन्न भागों में खिलौना क्लस्टर शुरू कर रहे हैं।

डीके शिवकुमार के बयान पर पलटवार

डीके शिवकुमार के फिल्म उद्योग ने मेकेदाटु आंदोलन का समर्थन नहीं किया है और उन्हें पता है कि किसकी नकेल कसने की जरूरत है, वाले बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि राज्य के लोगों ने उन्हें नकेल कसने के लिए सत्ता नहीं दी है। फिल्म उद्योग ढीला है, तो इसे ठीक करने के लिए तकनीशियन हैं।

उन्होंने आलोचना करते हुए कहा कि राज्य में गर्भवती महिलाओं की मौत सहित अन्य घटनाएं भी हुई हैं। फसल नष्ट हुई है। किसी को भी मुआवजा नहीं दिया गया है। राजनीतिक विकास अलग है, इसमें से कुछ भी स्थायी नहीं है। लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहिए। जेडीएस विधायक के कांग्रेस में शामिल होने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि केवल समय ही बताएगा।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *