जिलाधिकारी ने लोकतंत्र को मजबूत करने पर दिया जोरबीदर में अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस समारोह के उद्घाटन अवसर पर आयोजित साइकिल रैली में भाग लेतीं जिलाधिकारी शिल्पा शर्मा।

बीदर. जिलाधिकारी शिल्पा शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र की आकांक्षाओं को सुदृढ़ करना हमारा प्राथमिक कर्तव्य है। उन्होंने नागरिकों से लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी की अपील की और कहा कि संविधान ने हमें सभी प्रकार के अधिकार और स्वतंत्रताएं दी हैं, जिन्हें संविधान की भावना के अनुरूप इस्तेमाल करना चाहिए।

जिलाधिकारी शर्मा जिला प्रशासन, जिला पंचायत और समाज कल्याण विभाग की ओर से आयोजित अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस समारोह के उद्घाटन अवसर पर बोल रहीं थी।

समारोह में बीदर विश्वविद्यालय के सिंडीकेट सदस्य वि_लदास प्यागे ने व्याख्यान दिया।

जिलाधिकारी ने चित्रकला, भाषण, फोटोग्राफी और अन्य प्रतियोगिताओं का उद्घाटन किया, जबकि जिला पंचायत के सीईओ डॉ. गिरीश बडोले ने लोकतंत्र के नारे का बोधन किया। कार्यक्रम की शुरुआत से पहले जिलाधिकारी ने साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद गौस, पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुंती, आईएएस अधिकारी रम्या, समाज कल्याण विभाग के उपनिदेशक प्रकाश सूर्यवंशी, जिला स्तरीय अधिकारी, महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं और नागरिक उपस्थित थे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *