छात्राओं ने अग्निवीरों और सैनिकों को बांधी राखीबेलगावी के मराठा लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंटल सेंटर में रक्षा बंधन के अवसर पर अग्निवीरों और सैनिकों को राखी बांधते हुए पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नं. 2 की छात्राएं।

बेलगावी. रक्षाबंधन के अवसर पर, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नं. 2 बेलगावी कैंट की 25 छात्राओं ने भारतीय सेना के वीर सैनिकों और अग्निवीरों को राखियां बांधीं, मिठाई खिलाई और अपने स्नेह को प्रकट किया।

मराठा लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंटल सेंटर परिसर “वंदे मातरम” और “जय हिंद” जैसे देशभक्ति नारों से गूंज उठा।
विद्यालय के प्राचार्य महेन्द्र कालरा ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य छात्रों में अनुशासन, देशभक्ति और सम्मान की भावना जगाना है तथा उन्हें देश के रक्षकों से भावनात्मक रूप से जोडऩा है।

रेजिमेंट के अधिकारियों ने इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम सैनिकों के मनोबल को बढ़ाते हैं, खासकर जब वे अपने परिवार से दूर रहते हैं। अग्निवीरों ने भावुक होकर कहा कि बच्चों की ओर से बांधी गई राखियां उन्हें सम्मान और भावनात्मक संबल प्रदान करती हैं।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *