भव्य ‘करावली उत्सव’ 22 से , टैगोर बीच बनेगा सांस्कृतिक मंचमंत्री मंकाल वैद्य।

सीएम की अनुदान घोषणा, शंकर महादेवन से दलेर मेहंदी तक सितारों की प्रस्तुति

कारवार. टैगोर समुद्र तट पर 22 से 28 दिसंबर तक भव्य करावली उत्सव आयोजित होगा। तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिला प्रभारी मंत्री मंकाल वैद्य ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समय कम है, इसलिए सभी समितियां अपनी जिम्मेदारियां पूरी तत्परता से निभाएं।

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ने करावली विकास प्राधिकरण से 1 करोड़ रुपए और कन्नड़ एवं संस्कृति विभाग से 5 करोड़ रुपए के अनुदान का आश्वासन दिया है। उन्होंने सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता और दर्शक सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने को कहा।

स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के लिए हर दिन शाम 5.30 से 7.30 बजे तक स्थानीय कलाकारों को मंच दिया जाएगा।
प्रशासन ने करावली उत्सव को संस्कृति, पर्यटन और स्थानीय प्रतिभा का महोत्सव बनाने का भरोसा जताया है।

बैठक में जिलाधिकारी के. लक्ष्मीप्रिया, जिला पंचायत सीईओ डॉ. दिलीश शशि, पुलिस अधीक्षक दीपेन एम.एन. सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की झलक

22 दिसंबर – शंकर महादेवन
23 दिसंबर -मीका सिंह
24 दिसंबर – सोनू निगम
25 दिसंबर – रफ्तार
27 दिसंबर – मोहम्मद दानिश
28 दिसंबर – दलेर मेहंदी टीम

सांस्कृतिक व खेल आयोजन

24 दिसंबर – रंगोली व कुकिंग प्रतियोगिता
25 दिसंबर – करावली रन (3, 5 और 10 किमी)
26 दिसंबर – रस्साकशी, बच्चों की चित्रकला व दीवार चित्रकला प्रतियोगिता
27 दिसंबर – श्वान प्रदर्शनी

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *