विज्ञान-प्रौद्योगिकी से सौहार्दपूर्ण समाज निर्माण में शिक्षा की अहम भूमिकाधारवाड़ में ‘माइंडवेव एड्यू हब’ का निरीक्षण करते हुए इसरो के पूर्व अध्यक्ष ए.एस. किरण कुमार।

पूर्व इसरो अध्यक्ष ए.एस. किरण कुमार ने कहा

धारवाड़ में ‘माइंडवेव एड्यू हब’ का उद्घाटन

हुब्बल्ली. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पूर्व अध्यक्ष ए.एस. किरण कुमार ने कहा कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी के आविष्कारों तथा नवीन उपकरणों का उपयोग कर सौहार्दपूर्ण जीवन की दिशा में जागरूकता पैदा करना ही शिक्षा का मूल कार्य है। शिक्षक अपने ज्ञान के माध्यम से विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शक बनें।

वे धारवाड़ के साधनकेरी में आयोजित ‘माइंडवेव एड्यू हब’ (एमईएच) प्रशिक्षण केंद्र के उद्घाटन समारोह में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बच्चों की क्षमता की पहचान कर उन्हें प्रोत्साहित करना आवश्यक है। साथ ही, उनमें समस्याओं के समाधान और प्रबंधन की क्षमता विकसित करनी चाहिए।

किरण कुमार ने कहा कि मनुष्य में जिज्ञासा का विकास होना चाहिए। सीखने की प्रक्रिया निरंतर चलती रहनी चाहिए। अपनी क्षमता से आगे बढक़र कार्य करने का अभ्यास ही व्यक्तित्व को निखारता है।

प्रो. एस.एम. शिवप्रसाद ने कहा कि 21वीं सदी के डिजिटल युग में गुणवत्ता की चुनौती सबसे महत्वपूर्ण है। शिक्षकों की क्षमता वृद्धि, उन्हें नए कौशल सिखाने तथा नवीन विषयों और तकनीकों से परिचित कराने के उद्देश्य से इस केंद्र की स्थापना की गई है।

इस अवसर पर एमईएच के सुभाष पाटील और महेश माशाल सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *