हुब्बल्ली के बुडरसिंघी स्थित शांतिनाथ गौशाला के महाद्वार लोकापर्ण कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन करते हुब्बल्ली-धारवाड़ सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र के विधायक महेश टेंगिनकाई।

विधायक महेश टेंगिनकाई  ने कहा
शांतिनाथ गौ शाला महाद्वार का उद्घाटन
हुब्बल्ली. हुब्बल्ली-धारवाड़ सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र के विधायक महेश टेंगिनकाई ने कहा कि गौ रक्षा में जैन समाज की भूमिका सराहनीय है। जैन समाज गौ माता की पूजा और गौ सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
वे शहर के बुडरसिंघी स्थित शांतिनाथ गौशाला के महाद्वार लोकापर्ण कार्यक्रम का उद्घाटन कर बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि गौशाला के लिए जमीन की समस्या का समाधान करने की पूरी कोशिश की जाएगी। स्थानीय विधायक एमआर पाटिल के साथ मिलकर गौशाला की हर संभव मदद की जाएगी।
टेंगिनकाई ने कहा कि विश्व में ही सबसे बेहतरीन गाय भारत की है। विश्व भर में भारत की गाय की मांग बढ़ गई है। देशी गायों पर लगातार संशोधन चल रहे हैं। इसका दूध बेहद स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। इस गौ शाला के विकास और इसे आदर्श गौ शाला बनाने के लिए हर संभव मदद की जाएगी।
कुंदगोल विधानसभा क्षेत्र के विधायक एमआर पाटील ने कहा कि गौ रक्षा से बड़ा कार्य कोई और नहीं है। गौ सेवा और गौ रक्षा में जैन समाज महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। गौ शाला के विकास के लिए हर संभव मदद की जाएगी।
शांतिनाथ गौशाला महाद्वार का उद्घाटन कर आचार्य अजितशेखर सूरीश्वर ने कहा कि अपने जीवन के लिए दूसरों का जीवन खत्म नहीं करना चाहिए। जीवन का स्ट्रक्चर जीव हिंसा से भरा है। अवसर मिलने पर हिंसा करना, रंजिश के लिए हिंसा करना आ हो गया है। जैन शासन का स्ट्रक्चर अहिंसा है। किसी को ठेस नहीं पहुंचानी चाहिए, कोई हिंसा नहीं करनी चाहिए यही जैन समाज का सिंध्दांत है। जीवों के प्रति प्रेम, करुणा करें, प्रभु का शासन हृदय में बिठाएं, जिसे भी देखें प्रेम से देखें, करुणा का भाव रखें। जीवन सभी का एक समान है। जीवों को जीने का अवसर देना चाहिए। जीने का अधिकार जितना हमारा है उतना ही हर जीवों का है।
उन्होंने कहा कि प्रभु भक्ति मुकुट के समान है और गुरु भक्ति नेकलेस के समान है। हमारा जीवन सभी जीवों की रक्षा के लिए है। जीव दया में दिल खोलकर दान देना चाहिए।
शांतिनाथ गौशाला महाद्वार के लाभार्थी मरुधर जैन संघ और कार्यक्रम के लाभार्थी योगेश जैन थे।
कार्यक्रम में शुभारंभ नवकार महामंत्र से हुआ। कार्यक्रम में श्री जैन मरुधर संघ के अध्यक्ष जयंतिलाल परमार, स्थानकवासी जैन संघ के अध्यक्ष उकचंद बाफना, तेरापंथ सभा के अध्यक्ष अमलोकचंद बागरेचा, कार्यक्रम के लाभार्थी योगेश जैन, जानेमाने गायक अशोक गहमावत, हेमराज भंडारी, अमृतमल जैन, मोहनलाल जैन, भैरुलाल, महेंद्र सिंघी, पारसमल भंसाली, उत्तम साठिया, पंकज पोरवाल, भारत संघवी, सुखनराज बाफना, संजय सकारिया, अशोक शाह, पोपट शाह, रमेश समक्लेचा, गौतम भंडारी सहित कई उपस्थित थे।
शांतिनाथ गौशाला के अध्यक्ष भरत भंडारी ने स्वागत किया। उपाध्यक्ष प्रकाश बाफना ने कार्यक्रम का संचालन किया।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *