"राज्य दिवालिया नहीं, विकास की राह पर"दावणगेरे में बुधवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या।

कर्नाटक आर्थिक रूप से मजबूत, भाजपा के आरोप निराधार

सीएम सिद्धरामय्या का पलटवार

राज्य की जीडीपी 8.1 प्रतिशत

पांच गारंटी योजनाओं का किया बचाव

दावणगेरे. मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या ने कहा कि राज्य की अर्थव्यवस्था मजबूत है और विकास की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही है।
शहर में बुधवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या ने कर्नाटक की आर्थिक स्थिति को लेकर भाजपा के आरोपों को खारिज कर दिया।
सीएम ने स्पष्ट किया कि सरकार की योजनाओं के कारण खजाना खाली होने की बात पूरी तरह निराधार है।

महिलाओं को 1.35 लाख करोड़ रुपए हस्तांतरण

सिद्धरामय्या ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा लागू की गई पांच गारंटी योजनाओं के तहत अब तक महिलाओं के खातों में लगभग 1.35 लाख करोड़ रुपए की राशि सीधे ट्रांसफर की गई है।

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि केवल दावणगेरे दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में ही 535 करोड़ रुपए महिलाओं के खातों में पहुंचे हैं। इतनी बड़ी राशि सीधे जनता को देने के बावजूद खजाना खाली होने की बात कहना गलत है।

विपक्ष के नेता आर. अशोक द्वारा किए गए “सालद-रामय्या” (कर्ज का रामय्या) जैसे कटाक्ष पर जवाब देते हुए सीएम ने कहा कि आंकड़े खुद राज्य की स्थिति स्पष्ट करते हैं।

उन्होंने कहा कि जहां देश की जीडीपी दर 7.15 प्रतिशत है, वहीं कर्नाटक की जीडीपी 8.1 प्रतिशत है। इसके अलावा जीएसटी संग्रह में महाराष्ट्र के बाद कर्नाटक दूसरे स्थान पर है और निवेश के मामले में भी राज्य अग्रणी बना हुआ है।

राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था पर भी उठाए सवाल

सीएम ने देश की आर्थिक स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि डॉलर के मुकाबले रुपए की गिरती कीमत राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की स्थिति को दर्शाती है। राज्य की तुलना करने से पहले देश की आर्थिक स्थिति पर भी ध्यान देना जरूरी है।

उपचुनाव में तेज हुआ प्रचार अभियान

दावणगेरे दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री ने तपती धूप में भी प्रचार अभियान को तेज रखा। उन्होंने नागनूर, शिरमगोंडनहल्ली और हदडी समेत कई गांवों में रोड शो कर कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में समर्थन मांगा।

इस दौरान उन्होंने सरकार की गारंटी योजनाओं को प्रमुख मुद्दा बनाते हुए मतदाताओं को आकर्षित करने का प्रयास किया।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *