कर्मचारियों ने श्रमिक के शव को बीच सड़क पर बेरहमी से घसीटासेडम तालुक के कोडला गांव के पास एक सीमेंट कंपनी में ड्यूटी के दौरान मृत श्रमिक के शव को बीच सडक़ पर बेरहमी से घसीटकर लेजाते कर्मचारी।

लोगों ने जताई नाराजगी

कलबुर्गी. शहर में नागरिक समाज को शर्मसार करने वाली एक घटना घटी है। जिले के सेडम तालुक के कोडला गांव के पास एक सीमेंट कंपनी में ड्यूटी के दौरान निम्न रक्तचाप और दिल का दौरा पडऩे से एक श्रमिक की मौत हो गई।

कंपनी के कर्मचारियों ने उसके शव के साथ जरा सा भी सम्मान नहीं दिखाते हुए जानवर जैसा व्यवहार कर, उसे सडक़ के बीचोंबीच कुत्ते की तरह घसीटा।

मृतक कर्मचारी की पहचान बिहार मूल का निवासी चंदन सिंह (35) के तौर पर की गई है।

मृतक कर्मचारी के शव को कर्मचारियों ने आवारा कुत्ते की तरह घसीटकर ले गए हैं। जीवित रहते श्रमिकों को सम्मान नहीं देने वाली सीमेंट कंपनी, कम से कम मरने के बाद तो उसके शव को सम्मान नहीं देने से लोगों के आक्रोश का कारण बनी है।

सीमेंट कंपनी के प्रबंधन के खिलाफ जनता में तीव्र आक्रोश व्यक्त हुआ है। इस बारे में सेडम पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *