अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार
हुब्बल्ली. बेहोशी का चॉकलेट खिलाकर सोने की चेन चुराने वाले आरोपी को धारवाड़ शहर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
शहर के श्रीनिवास सिनेमाघर के पास एक व्यक्ति को बेहोशी का चॉकलेट खिलाकर गले से सोने की चेन चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। आरोपी ने सोने के आभूषण पहने व्यक्ति को निशाना बनाया, उससे बात की और उसका विश्वास हासिलकर उसे केमिकल लगी चॉकलेट दी। चॉकलेट खाने के बाद जब शख्स बेहोश हो गया तो उसने चेन चुरा कर भाग गया था।
मामले को सुलझाने के लिए शहर थाने के पुलिस निरीक्षक नागेश काडदेवरमठ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। मामले की सुराग का पता लगाते हुए बिहार पहुंची टीम ने आरोपी को ढूंढ कर धर दबोचा। उसके पास से चोरी किए गए 75,000 रुपए लागत की सोने की चेन और अन्य सामान जब्त किया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *