गाय व बछड़े के दो जोड़ों की चोरी

चिक्कमगलूरु. तालुक में सखरायपट्टण के पास तिप्पगोंडनहल्ली में एक खलिहान में बंधे दो सिंधी गायों सहित दो बछड़ों की चोरी की घटना हुई है।

संतोष नामक एक ग्रामीण ने सोमवार रात अपने खलिहान में दो गायों और उनके बछड़ों को बांध रखा था। मंगलवार सुबह पता चला कि गायें और बछड़े चोरी हो गए हैं।

हर जगह खोजने के बाद भी मवेशियों का पता नहीं चलने पर संतोष ने सखरायपटण पुलिस थाने में 90 हजार रुपए मूल्य की गायों और बछड़ों को ढूंढने का अनुरोध कर शिकायत दर्ज कराई है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *