चिगारी बस स्टॉप के लिए फ्लाईओवर से परेशानी
जनता के लिए बेहद लोकप्रिय बस स्टॉप
296 करोड़ रुपए की लागत से किया जा रहा फ्लाईओवर का काम

हुब्बल्ली. फ्लाईओवर निर्माण का काम जोर-शोर से चल रहा है। एक चाहिए तो दूसरे को खोने की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जैसे-जैसे फ्लाईओवर का निर्माण हो रहा है, बीआरटीएस बस स्टॉप पर संकट बढ़ता जा रहा है।

व्यापारिक नगरी हुब्बल्ली में 296 करोड़ रुपए की लागत से चल रहा फ्लाईओवर का काम दिन-ब-दिन रफ्तार पकड़ता जा रहा है। इस योजना के अनुरूप कई संशोधन किए गऐ हैं। उदाहरण के लिए, बसववन में बसवेश्वर की मूर्ति, केएच पाटिल की मूर्ति को स्थानांतरित किया गया है (कार्य पूरा होने के बाद पुन: स्थापित करने की शर्त के साथ)।

अब इसी कड़ी में बीआरटीएस के तीन बस स्टॉपों को हटाया जा रहा है। योजना का काम संभालने वाली कंपनी का कहना है कि फ्लाईओवर जैसी बड़ी योजना के लिए इन बस स्टॉपों को हटाना जरूरी है। इसके बजाय बस स्टॉप का निर्माण वैकल्पिक स्थानों पर करना चाहिए।

इसके चलते होसूर क्रॉस बीआरटीएस बस स्टॉप, पूराना बस स्टैंड के सामने बीआरटीएस बस स्टॉप और हुब्बल्ली-धारवाड़ महानगर निगम केसामने स्थित बीआरटीएस स्टॉप को तोड़ा जाएगा।

बेशक, इससे उन लोगों को परेशानी हो रही है जो यहां से अपनी दैनिक यात्रा शुरू करते हैं और काम के लिए इस बस स्टॉप पर आते और उतरते हैं। हटाए जा रहे तीन बस स्टॉप की जनता के बीच काफी मांग है। फ्लाईओवर के काम से इन्हें जमींदोज करने की स्थिति पैदा हुई है। इससे जनता परेशान है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *