जन आक्रोश यात्रा निकाल रही भाजपा में कोई गरिमा नहींमुख्यमंत्री सिद्धरामय्या।

मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या ने भाजपा पर साध निशाना

बेलगावी. मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जनाक्रोश यात्रा निकालने वाले भाजपा वालों का कोई सम्मान-गरिमा नहीं है और डीजल-पेट्रोल समेत सभी आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि के लिए प्रधानमंत्री मोदी की सरकार जिम्मेदार है।

बेलगावी हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए सिद्धरामय्या ने कहा कि यह भाजपा ही है जिसने डीजल और पेट्रोल की कीमतें बढ़ाई हैं।

उन्होंने मोदी सरकार पर आवश्यक वस्तुओं की कीमतें बढ़ाने का आरोप लगाया।

हमने करों में 7 से 8 हजार की वृद्धि की है। दूध प्रोत्साहन रशि में वृद्धि का लाभ किसानों को दिया जाएगा। किसानों को प्रोत्साहन देने से भाजपा का इनकार यह दर्शाता है कि वे किसान विरोधी हैं? भाजपा में हमारे बारे में बात करने की कोई नैतिकता नहीं है। सिलेंडर के दाम बढ़ाने पर जनता पर बोझ पड़ेगा। भाजपा नेे हमारी ओर से दी जा रही सब्सिडी को हटाया है।

कर्नाटक के वर्तमान आर्थिक दिवालियेपन का प्रत्यक्ष कारण भाजपा है। पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर और बसवराज बोम्मई के कार्यकाल में ही वित्तीय रूप से दिवालिया हुआ है। हमारा बजट एक साल में 38 हजार करोड़ रुपए का है। वित्तीय रूप से दिवालिया हुए होते तो क्या इसमें वृद्धि होती?

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *