हुब्बल्ली में शनिवार को लोकसभा चुनाव के उपलक्ष्य में पार्टी के आधिकारिक कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी।

कांग्रेस ने संतोष लाड को पीएम मोदी, हमारी निंदा करने का दिया टारगेट
केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा
हुब्बल्ली. केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने मंत्री संतोष लाड को सप्ताह में तीन बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दो बार प्रल्हाद जोशी की निंदा करने का टारगेट दिया है।
लोकसभा चुनाव के उपलक्ष्य में शहर में शनिवार को पार्टी के आधिकारिक कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए जोशी ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने ही हमसे कहा है कि संतोष लाड आलोचने करने को कहा गया है। संतोष लाड के बयान में कोई गंभीरता नहीं है।
उन्होंने कहा कि वल्लभभाई पटेल गुजरात की धरती के पुत्र हैं, ऐसे नेताओं का सम्मान करने का काम भाजपा ने किया है। आज राज्य सरकार ने एक लाख 90 हजार करोड़ का कर्ज लिया है। आज सरकार गर्त में चली गई है। सरकार ने मंदिर को लूटने का पाप कार्य किया है। सरकार मंदिर का पैसा लूट रही है। कांग्रेस ने हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। भाजपा इसकी कड़ी निंदा करती है। इस मुद्दे पर पूरे प्रदेश में आंदोलन किया जाएगा। हुब्बल्ली में राष्ट्रीय ध्वज जैसा आंदोलन किया जाएगा।
जगदीश शेट्टर के कार्यालय नहीं आने के मुद्दे पर जोशी ने कहा कि जगदीश शेट्टर शहर में नहीं हैं, इसलिए कार्यालय उद्घाटन में नहीं आए। शेट्टर के साथ रहने वाले कार्यकर्ताओं को वापस पार्टी में शामिल करने का निर्णय लिया गया है। आगामी दिनों में सब ठीक हो जाएगा। हम सब मिलकर चुनाव लड़ेंगे। 26 फरवरी के बाद जगदीश शेट्टर हमारे साथ रहेंगे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *