बल्लारी. अमरीका के प्रतिष्ठित स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय की ओर से वार्षिक रूप से जारी की जाने वाली विश्व की ख्यातिप्राप्त वैज्ञानिकों की सूची में बल्लारी विजयनगर श्री कृष्णदेवराय विश्वविद्यालय के तीन प्रोफेसरों का नाम शामिल हुआ है।

गणित विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर और कोप्पल विश्वविद्यालय के मूल्यांकन कुलसचिव प्रो. के.वी. प्रसाद लगातार पांचवीं बार इस सूची में स्थान बनाने में सफल रहे। गणित एवं कंप्यूटर विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. हनुमेश वैद्य लगातार तीसरी बार सूची में शामिल हुए, जबकि रसायन विज्ञान विभाग के प्रोफेसर के.एस. लोकेश पहली बार इस प्रतिष्ठित सूची में स्थान पाने में सफल हुए।

स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय विश्व स्तरीय गुणवत्ता वाले शोध लेखों का मूल्यांकन वेब ऑफ साइंस, स्कोपस, गूगल स्कॉलर, एच-इंडेक्स, इम्पैक्ट फैक्टर और उद्धरण जैसे विभिन्न मानकों के आधार पर करता है। विश्वविद्यालय की ओर से यह सूची वार्षिक रूप से प्रकाशित की जाती है, जिसमें शामिल होने वाले शोधकर्ताओं को अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त होती है।

बल्लारी श्री कृष्णदेवराय विश्वविद्यालय के इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय प्रशासन और स्थानीय शैक्षणिक जगत में हर्ष और गर्व की लहर दौड़ गई है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *