मेंगलूरु. पूरे दक्षिण कन्नड़ जिले में बुधवार को बारिश हुई। कुछ देर भारी बारिश हुई, तो कुछ देर हल्की बारिश हो रही थी। सुबह से शुरू हुई बारिश शाम तक जारी रही। जिले में बारिश के कारण दो लोगों की मौत हो गई।

मूडबिदिरे के पास इरुवैली में टूटे हुए बिजली के तार पर पैर रखने से एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान लिली डिसूजा (52) के तौर पर की गई है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि हवा और बारिश के कारण बिजली का तार टूटकर उसके घर के शेड के पास जमीन पर गिर गया था। महिला ने ध्यान न देते हुए बिजली के तार पर पैर रख दिया था।

शहर के कोट्टार के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 66 के पास एक कार चालक का नियंत्रण खोने से बारिश के पानी से बहती नहर में गिर गई। कार चला रहे वीडियोग्राफर की मौत हो गई। मृतक की पहचान कासरगोड जिले के उप्पल निवासी सूर्यनारायण (49) के तौर पर की गई है।

पुलिस ने बताया कि वह बुधवार को पणम्बूर के नंदनेश्वर मंदिर में आयोजित एक कार्यक्रम की वीडियोग्राफी करने जा रहा था। जिस कार को वह चला रहा था, उसका नियंत्रण खो गया और वह राजमार्ग के बगल में एक नहर में गिर गई। राजमार्ग के बगल में नहर को राजमार्ग से अलग करने वाला कोई अवरोध नहीं है। दुर्घटना के समय बारिश भी हो रही थी। इसलिए हो सकता है कि कार चलाते समय वह नियंत्रण खो बैठा हो और नहर में गिर गया हो। सूर्यनारायण उडुपी में एक स्टूडियो में काम करता था। उसने हाल ही में उप्पल में अपना स्टूडियो शुरू किया था।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *