पुलिस थाने की इमारत तोड़ने से सड़क पर मलबा, यातायात प्रभावितसडक़ पर जमा हुआ उपनगर पुलिस थाने की इमारत का मलबा।

फ्लाईओवर निर्माण के लिए चल रहा ध्वस्तीकरण

सुरक्षा इंतजाम न होने से वाहन चालकों को खतरा

हुब्बल्ली. शहर में फ्लाईओवर निर्माण के लिए उपनगर पुलिस थाने की इमारत को हटाने का काम चल रहा है। ध्वस्तीकरण के दौरान इमारत का मलबा सडक़ के बीच तक फैल गया है, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है और वाहन चालकों को जान का खतरा महसूस हो रहा है।

करीब 60 फीट ऊंची और 70 फीट चौड़ी इस इमारत को हटाने का काम पिछले डेढ़ महीने से जारी है। धीमी प्रगति के कारण पहले के ठेकेदार का अनुबंध रद्द कर काम दूसरे ठेकेदार को दिया गया है। हालांकि अब काम की गति बढ़ी है, लेकिन आम जनता की सुरक्षा के लिए न तो जाल (नेट) लगाया गया है और न ही बैरिकेडिंग की गई है।

ध्वस्तीकरण के दौरान गिरने वाले पत्थर, मिट्टी और सीमेंट प्लास्टर सडक़ पर ही जमा हो रहे हैं। मलबे को दूसरी जगह ले जाने के बजाय वहीं ढेर कर दिया गया है, जिससे सडक़ का बड़ा हिस्सा घिर गया है। पहले मलबा सडक़ पर न आए इसके लिए सीमेंट की दीवारें लगाई गई थीं, लेकिन बाद में उन्हें भी हटा दिया गया।

सामाजिक कार्यकर्ता श्रीधर कंदगल ने कहा कि थाने के पास फ्लाईओवर के पिलर बनने से सडक़ पहले ही संकरी हो गई है। ऐसे में चिगरी बस और भारी वाहनों के गुजरने पर भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति बन जाती है।

वहीं बाइक सवार फकीरेश बीरन्नवर ने बताया कि सडक़ खराब होने के कारण धूल न उडऩे के लिए टैंकर से पानी का छिडक़ाव किया जाता है। लेकिन यह पानी थाने के सामने निचले हिस्से में जमा हो जाता है और मलबे के पास गड्ढों में भर जाता है। इससे खासकर बाइक सवारों को दुर्घटना का खतरा बना रहता है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *