बस चालक की लापरवाही का आरोप; परिवार में मातम
शिवमोग्गा. शहर के गोपालगौड़ा रिहायशी इलाके में एक बेहद दर्दनाक हादसे में डेढ़ साल के मासूम बच्चे की जान चली गई। मृतक की पहचान मंजुनाथ के पुत्र आर्यन (1 वर्ष 6 माह) के तौर पर की गई है।
यह घटना उस समय हुई जब दोपहर में स्कूल बस से बड़े भाई को घर लाया जा रहा था।
भाई को लेने गई महिला, पीछे-पीछे सडक़ पर आया मासूम
पुलिस के अनुसार, आर्यन का बड़ा भाई आरुष एक निजी स्कूल में एलकेजी का छात्र है और रोज की तरह स्कूल बस से घर लौटा था। उसे लेने के लिए घर में काम करने वाली महिला आशा बस के पास गई थीं।
इसी दौरान मासूम आर्यन भी उनके पीछे-पीछे सडक़ पर आ गया, जिसकी किसी को भनक नहीं लगी।
बस चालक की लापरवाही से हुआ हादसा
पुलिस ने बताया कि जब आशा आरुष को बस से उतार रही थीं, उसी समय आर्यन बस के सामने से सडक़ पार करने लगा। आरोप है कि बस चालक उमेश ने बच्चे को देखे बिना ही बस आगे बढ़ा दी, जिससे वह बस की चपेट में आ गया।
हादसा इतना गंभीर था कि बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।
इलाके में शोक, पुलिस जांच में जुटी
घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

