भालकी तालुक में हुई दर्दनाक घटनाभालकी तालुक में हुई दर्दनाक घटना का निरीक्षण करते हुए जिला प्रभारी मंत्री ईश्वर खंड्रे।

मंत्री ईश्वर खंड्रे ने किया स्थल निरीक्षण

बीदर. जिला प्रभारी मंत्री ईश्वर खंड्रे ने भालकी तालुक के मरूर नहर के पास हुई हृदयविदारक घटना स्थल का दौरा किया और हालात का जायजा लिया।

घटना में मैलूर निवासी एक ही परिवार के छह लोगों ने आत्महत्या का प्रयास किया, जिसमें पिता और तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई। मां और एक बेटा जीवन-मृत्यु से जूझते हुए जीवित बच गए।

मंत्री खंड्रे ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आत्महत्या के कारणों और संभावित उकसावे की गहन जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो। साथ ही, उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार पीडि़त परिवार को उचित मुआवजा प्रदान करेगी।

उन्होंने मृतकों की आत्मा की शांति और परिवार को इस असहनीय दु:ख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना भी की।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *