हुब्बल्ली. कुंदगोल तालुक के यतिनारायणपुर गांव में झील में फिसलने से जुड़वां बच्चों की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान कुंदगोल तालुक के यरीनारायणपुर गांव के मुदस्सिर शरीफ साब चंदूखानवर (3) और मुजम्मिल शरीफ साब चंदूखानवर (3) के तौर पर की गई है।

खेलते समय पैर फिसलकर झील में गिरने से दोनों बच्चों की मौत हो गई। माता-पिता और परिवार के सदस्य सदमे में हैं।

बच्चों के पिता शरीफ साब बीमार हैं। उनकी मां काम के लिए हुब्बल्ली जाती है और उनकी दादी घर पर काम संभालती हैं। यह हृदय दहलाने वाली घटना सुबह उस समय हुई जब बच्चे खेल रहे थे।

तहसीलदार राजू मावरकर, तालुक पंचायत कार्यकारी अधिकारी जगदीश कम्मार और कुंदगोल पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच की।
कुंदगोल पुलिस थाने में मामला दर्ज हुआ है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *