दिल का दौरा पड़ने से दो की मौत

हुब्बल्ली. धारवाड़ जिले के नवलगुंद तालुक में दिल का दौरा पडऩे से दो लोगों की मौत हो गई।

यमनूर गांव निवासी फक्कीरप्पा मल्लप्पा बणगार (45) का सोमवार को निधन हो गया। उनके परिवार में मां, पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है।

नवलगुंद के सिद्धापुर ओनी निवासी मुत्तप्पा शंकरप्पा पूजार (44) का मंगलवार को निधन हो गया। उनके परिवार में मां, पत्नी, बेटी और दो बेटे हैं।

जून में दिल का दौरा पडऩे से पांच लोगों की मौत

गदग जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अधिकारी डॉ. एस.एस. नीलगुंद ने बताया कि गदग तालुक में जून में दिल का दौरा पडऩे से पांच लोगों की मौत हो गई। इनमें से तीन की उम्र 35 से 40 वर्ष के बीच थी।

के.एच. पाटिल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के निदेशक डॉ. बसवराज बोम्मनहल्ली ने बताया कि इस साल जून तक जिला अस्पताल में दिल का दौरा पडऩे से 34 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से छह की उम्र 50 वर्ष से कम है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *