बस और लॉरी की भिड़ंत में दो की मौत, 12 घायलसिरुगुप्पा तालुक स्थित भैरापुर क्रॉस के पास बीदर-श्रीरंगपट्टण राज्य राजमार्ग पर शनिवार को एक निजी परिवहन बस और लारी की भिड़ंत के बाद मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करतीं जिला पुलिस अधीक्षक शोभारानी।

बल्लारी जिले के भैरापुर क्रॉस पर हादसा

बल्लारी. जिले के सिरुगुप्पा तालुक स्थित भैरापुर क्रॉस के पास बीदर-श्रीरंगपट्टण राज्य राजमार्ग पर शनिवार को एक निजी परिवहन बस और लॉरी की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 12 यात्री घायल हो गए।

मृतकों की पहचान मंड्या जिले के मलवल्ली निवासी श्वेता (38) और चन्नपट्टण निवासी बालनायक (42) के तौर पर की गई है। घटना के संबंध में सिरीगेरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

गंभीर रूप से घायल आठ लोगों को सिरुगुप्पा अस्पताल और चार घायलों को बल्लारी के सार्वजनिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यात्री मंत्रालय का दर्शन कर लौट रहे थे। दुर्घटनाग्रस्त बस रायचूर से बेंगलूरु की ओर जा रही थी।

हादसे की सूचना मिलते ही जिला पुलिस अधीक्षक शोभारानी और सिरुगुप्पा डीएसपी ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *