मालवाहक वाहन पेड़ से टकराया, दो की मौतपेड़ से टकराया मालवाहक वाहन।

आठ लोग गंभीर रूप से घायल

मेला देखकर लौट रहे थे 10 ग्रामीण

चालक की लापरवाही से हादसा

गदग. जिले में गुरुवार (5 मार्च) सुबह एक दर्दनाक सडक़ हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा गदग तालुक के हरती गांव के पास उस समय हुआ, जब एक मालवाहक वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया।

मृतकों की पहचान मुत्तप्पा सुटगेरी (35) और निंगप्पा यलवत्ती (36) के तौर पर की गई है। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में घायल आठ लोगों को गंभीर हालत में उपचार के लिए हुब्बल्ली स्थित किम्स अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस के अनुसार, मृतक और घायल सभी गदग तालुक के हिरेकोप्पा गांव के निवासी हैं। कुल दस लोग गोजनूर में आयोजित कामन्ना मेला देखने गए थे। मेला देखकर हिरेकोप्पा लौटते समय उनका वाहन हरती गांव के पास पेड़ से टकरा गया।

प्राथमिक जांच में हादसे का कारण चालक की लापरवाही और वाहन पर नियंत्रण खोना बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

इस संबंध में गदग ग्रामीण पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *