दो लोग गंभीर रूप से घायल

बेलगावी. बेलगावी जिले के रामदुर्ग तालुक के हलगत्ती में ट्रक पलटने से उसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

बेलगावी जिले के रामदुर्ग तालुक के हलगत्ती के पास चीनी ले जा रहा ट्रक चालक के नियंत्रण खोने से पलट गया। जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान बालप्पा मुदकवि (28) और यल्लव्वा चेन्ननवर (35) के तौर पर की गई है। ट्रक चालक सहित दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रामदुर्ग पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *