इंस्टाग्राम पर भडक़ाऊ टिप्पणी कर सांप्रदायिक वैमनस्य फैलाने का आरोप
उल्लाल (दक्षिण कन्नड़). सोशल मीडिया पर मस्जिद के पास बम धमाका करने की धमकी देने वाले आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया गया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
उत्तर कन्नड़ के भटकल निवासी शंकर मस्तप्पा मोगेर (35) ने इंस्टाग्राम पर भडक़ाऊ टिप्पणी की थी। आरोप है कि उसने धर्मों के बीच वैमनस्य और हिंसा फैलाने की नीयत से यह टिप्पणी की, जिससे सार्वजनिक शांति और सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हुआ।
इस संबंध में उल्लाल पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मेंगलूरु शहर की 7वीं जेएमएफसी अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया।
