यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने चलाया वृक्षारोपण अभियान

बेलगावी. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की ओर से शहर के जिला आयुष कार्यालय एवं अस्पताल परिसर में वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया था।

जिला आयुष अधिकारी डॉ. श्रीकांत बी. सुणदोली की उपस्थिति में आयोजित वृक्षारोपण अभियान के दौरान बेलगावी के क्षेत्रीय प्रमुख राघवेंद्र बीएस ने कहा कि एक इंसान प्रतिदिन लगभग 550 लीटर ऑक्सीजन का उपभोग करता है। जबकि एक वृक्ष प्रतिदिन लगभग 274 लीटर ऑक्सीजन छोड़ता है। यही कारण है कि एक व्यक्ति को अपने पूरे जीवनकाल में कम से कम दो पौधे लगाने और देखभाल करना चाहिए ताकि हम भविष्य की पीढिय़ों के लिए एक स्वस्थ और हरित पृथ्वी की दिशा में योगदान दे सकें।

उन्होंने कहा कि हमारा बैंक अपनी ईएसजी (पर्यावरण, सामाजिक, शासन) पहल के माध्यम से सतत विकास व बैंकिंग के लिए प्रतिबद्ध है। बैंक इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (आईजीबीसी) का संस्थापक सदस्य भी है। बैंक ने पिछले वित्तीय वर्ष के दौरान 28,742 करोड़ रुपए के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र को ऋण सुविधा दी है और यूनियन ग्रीन माइल्स – इलेक्ट्रिक वाहन के तहत 779 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। बैंक पार्टनरशिप फॉर कार्बन अकाउंटिंग फाइनेंशियल्स (पीसीएएफ) के हस्ताक्षरकर्ता के रूप में पहला प्रमुख भारतीय बैंक है।

उप क्षेत्रीय प्रमुख मनीष मेघन्नवर और अन्य बैंक अधिकारियों ने 50 से अधिक पौधे लगाए।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *