अयोग्य अतिथि व्याख्याता को बनाया स्क्वाडकर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड की ओर ईरप्पा बाबालेश्वर को द्वितीय पीयू परीक्षा के स्क्वाड के तौर पर नियुक्त कर जारी किए गए आदेश की प्रति।

सरकारी पीयू कॉलेज में चूक

बीएड नहीं करने पर भी नियुक्त

बागलकोट. महालिंगपुर के एक सरकारी प्री-यूनिवर्सिटी (पीयू) कॉलेज में एक अयोग्य अतिथि व्याख्याता द्वितीय पीयू परीक्षा के लिए विशेष सतर्कता दल (स्पेशल इनविजिलेशन स्क्वाड) के सदस्य के तौर पर काम कर रहा है।
स्नातकोत्तर परीक्षा में अनुत्तीर्ण अंक-पत्र प्रस्तुत करने वाले एक अतिथि व्याख्याता को नियुक्त कर कड़ी आलोचना का शिकार हुए इस कॉलेज में फिर से ऐसे ही दो मामले प्रकाश में आए हैं।

सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत प्राचार्य शिवप्पा जोडट्टी ने जमखंडी के ईरप्पा सुतार को जानकारी दी कि समाजशास्त्र के लिए ईरप्पा बबलेश्वर और रसायन विज्ञान के लिए चैत्रा बिदरी को बीएड की पढ़ाई नहीं करने के बाद भी अतिथि व्याख्याता के तौर पर नियुक्त किया गया है।

इन दोनों की नियुक्ति जून 2024 में तत्कालीन प्राचार्य एस.आर. नायकोडी ने की थी। 7 माह का मानदेय दिया गया। इनमें से ईरप्पा बबलेश्वर को कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड की ओर से द्वितीय पीयू परीक्षा के लिए स्क्वाड के तौर पर नियुक्त किया गया है और उन्हें 1 से 20 मार्च तक जमखंडी के तुंगल एससी पीयू कॉलेज के परीक्षा केंद्र में नियुक्त किया गया है।

सरकारी नियमों के अनुसार नियुक्ति की

सरकार के नियमों के अनुसार अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति की गई है। ईरप्पा को कर्नाटक विद्यालय परीक्षा एवं मूल्यांकन बोर्ड के निर्देशानुसार स्क्वाड कार्य के लिए नियुक्त किया गया है।
शिवप्पा जोडट्टी, प्राचार्य, सरकारी पीयू कॉलेज, महालिंगपुर

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *